जब बात आती है वेडिंग लुक क्रिएट करने की, तो आउटफिट से लेकर मेकअप में बहुत कुछ किया जा सकता है. यदि आप नेल आर्ट्स के शौकीन हैं, तो ब्राइडल नेल आर्ट्स ज़रूर कराएं। यह न सिर्फ आपके लुक को निखारेगा, बल्कि फोटो शूट्स में आपके फोटोज़ को और भी बेहतरीन बनाएगा।
हम आपको बता रहे हैं कुछ बहुत खूबसूरत ब्राइडल नेल आर्ट आइडियाज़, जिससे आप इन्स्पिरेशन ले सकते हैं और अपने लुक में शामिल कर सकते हैं।
01. क्लासिक फ्लोराल्स

फ्लोरल्स एक क्लासिक नेल आर्ट डिज़ाइन है, लेकिन देसी शादियों में लोग इसका कम इस्तेमाल करते हैं। भले ही यह मेहंदी फंक्शन के लिए उपयुक्त न हो, लेकिन आपके एंगेजमेंट लुक के लिए यह परफेक्ट साबित होगी। इसके लिए सबसे पहले Lakme 9 To 5 Primer + Gloss Nail Color - Peach Blossom का बेस अप्लाई करें और फिर लहंगा से मैच करता हुआ वाइब्रेन्ट फ्लोरल्स अपने नेल्स पर क्रियेट करें।
02. ब्लश और ग्लिटर

यदि आप शादी वाले दिन के लिए नेल्स लुक चाहते हैं तो थोड़ा ग्लिटर और थोड़ी सादगी रखें। यह आपके रिंग लुक को थोड़ा टोन डाउन कर देगा। इसके लिए अपने रिंग फिंगर पर Lakme Absolute Gel Stylist Nail Polish - Treasure से ग्लिटर लगाएं और बाकी फिंगर्स को न्यूड रखें। इसके लिए Lakme 9 To 5 Primer + Gloss Nail Color - Nude Flush. लगाएं।
03. स्टेटमेंट रेड

यदि आप अपनी मेहंदी के लुक को निखारना चाहते हैं, तो अपने नेल्स के टिप्स पर रेड नेल पोलिश लगाएं। इसके लिए एक ड्रामेटिक शेड जैसे- Lakme Absolute Gel Stylist Nail Polish - Moviestar लगाएं और अन्य बोल्ड कलर्स को अपना जादू दिखाने दें।
04. मिनिमल ग्लैम

भारतीय शादी में ब्राइड के लुक में कुछ भी कम नहीं होता, लेकिन कुछ ब्राइड्स होती हैं, जिन्हें कम ग्लैम पसंद होता है। कम ग्लैम के लिए नेल्स को बिल्कुल प्लेन रखें और बीच में एक पतली गोल्ड ग्लिटर की लाइन खींच दें। इसके लिए एक ग्लिटर टेक्सचर जैसे- Lakme Color Crush Nail Art - G8 चुनें, ताकि यह आपके चमचमाते लुक में भी अलग ही नज़र आए।
05. व्हाइट एलिमेंट

चाहें तो अपने लुक में थोड़ा व्हाइट ऐड करें। आपने बंगाली शादी में चन्दन डिज़ाइन तो देखी ही होगी और हमें ये बहुत पसंद है। ये व्हाइट डिजाइन क्रिएट करने के लिए Lakme True Wear Color Crush-08 यूज़ करें और शिमरी ड्रामा ऐड करने के लिए Lakme Color Crush Nail Art - G5. लगाएं।
Written by Suman Sharma on 29th Dec 2020