नेल कलर ट्रेंड्स बदलते रहते हैं और हम नज़र रखते हैं कि इन ट्रेंड्स पर कि आखिर इन दिनों क्या हॉट है। तो हम आपको बता दें कि ये सीज़न है ब्लू का। ब्लू ऐसा कलर नहीं है, जिसे लोग जल्दी से नेल कलर के रूप में पसंद करते हैं, लेकिन हम आपको बता दें कि ब्लू कलर बहुत ही खूबसूरत लगता है, खासतौर पर ब्लू नेल आर्ट कूल और क्लासी लगता है, तभी तो आजकल इसे लोग बहुत पसंद कर रहे हैं।
हमें भी यह कलर बहुत पसंद है, इसलिए हम आपके लिए लाये हैं कुछ नेल्स इन्स्पिरेशन, जो आप ट्राय कर सकते हैं। तो यहां हम बता रहे हैं 5 कूल ब्लू नेल आर्ट आयडियाज़।
क्लासिक क्रोम

यह नेल आर्ट उन लोगों के लिए है, जो अपने लुक में ग्लिट्ज़ और ग्लैम पसंद करते हैं। ये आईने जैसे नेल्स, जिसमें मेटालिक फिनिश है, आपके केजुअल लुक को ग्लैमरस बना सकते हैं।
यह लुक पाने के लिए ये लगाएं: Lakmé Color Crush Nail Art - M6 Navy Blue
ओशियन ब्लूज़

जो लड़कियां ब्लू शेड्स लगाना तो चाहती हैं, लेकिन साथ ही यह भी चाहती हैं कि वो ओवर द टॉप न लगे, तो उनके लिए है यह ब्लू शेड। अपने नाखूनों के टिप्स को ओशियन ब्लू से पेंट करें और जब भी उन्हे देखें, खुद को समुंदर के सामने महसूस करें।
यह लुक पाने के लिए ये लगाएं: Lakmé 9 To 5 Primer + Gloss Nail Color - Indigo Ink, , Lakmé True Wear Color Crush – 02
गोर्जीयसली ग्रेडिएंट

क्या आप यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि आपको कौनसा नेल पोलिश लगाना चाहिए? तो एक कलर क्यों चुनना, जब आप लगा सकते हैं कई कलर्स। आप ब्लू के कई शेड्स लगाएं, लाइट से लेकर डार्क कलर तक।
यह लुक पाने के लिए ये लगाएं: Lakmé 9 To 5 Primer + Gloss Nail Color - Indigo Ink , Lakmé Color Crush Nail Art - U1 , Lakmé True Wear Color Crush - 49
क्रेज़ी फॉर ओम्ब्रे

लगता है ओम्ब्रे का ट्रेंड कभी नहीं जानेवाला। हर रोज़ इसका नया वर्ज़न आ जाता है। यदि आपको भी ओम्ब्रे कलर पसंद है तो रिवर्स ओम्ब्रे लगाएं। इंक ब्लू को टिप्स पर लगाएं जो बेस पर लाइट होता चला जाय।
यह लुक पाने के लिए ये लगाएं: Lakmé 9 To 5 Primer + Gloss Nail Color - Indigo Ink
पेस्टल ब्लूम

सॉफ्ट और सूदिंग बेबी ब्लू नेल्स भला किसे पसंद नहीं होगा। हम आपको यहां बता रहे हैं फ्लोरल नेल आर्ट डिज़ाइन, जो आप पेस्टल ब्लू से ट्राय कर सकते हैं। एक नाखून पर पोलिश न लगाएं और उसकी जगह ब्लू नेल पोलिश से फ्लोरल डिज़ाइन बनाएं।
यह लुक पाने के लिए ये लगाएं: Lakmé 9 To 5 Primer + Gloss Nail Color - Blue Scape
Written by Suman Sharma on 18th Feb 2021